2024 के इलेक्शन की तैयारी में जुटी हरियाणा BJP

Haryana BJP busy preparing for 2024 elections

भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों की इस बैठक में नगर निगम व आगामी 2024 चुनावों को लेकर रोडमैप तैयार किया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह और संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव व प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष ने जहां भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक शक्ति को लगातार चुनाव में हो रही जीत का कारण बताया और भविष्य में भी चुनौतियों से निपटते हुए और सफलताओं पर गौरव करते हुए जनसेवा के कार्यों में जुटे रहने का आह्वान भी उपस्थित पदाधिकारियों से किया। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की नीतियों को भी कोसा और राहुल गांधी के बयानों को सेना का मनोबल तोड़ने वाला बताया।

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारतीय फौजों ने पिछले सप्ताह चीनी फौजों की धुनाई कर खदेड़ा है, परन्तु दुर्भाग्य की बात है राहुल गांधी खुद की राजनीति चमकाने के लिए देश की सेना का भी मनोबल कम करने से बाज नहीं आ रहे हैं। भाजपा को पन्ना प्रमुख तक मजबूत करने के लिए धनखड़ ने सभी जिला अध्यक्षों, प्रभारियों व पदाधिकारियों को लक्ष्य दिया और कहा कि वे इस काम में जल्दी से जल्दी जुट जाएं।

उन्होंने कहा कि हम त्रिदेव तक पहुंचे हैं और आगामी भाजपा के स्थापना दिवस तक हमें सभी पन्ना प्रमुखों की कार्यशालाएं करने का लक्ष्य लेना चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि अपने क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं।

जी-20 के माध्यम से दुनिया को राह दिखाएगा भारत : अरुण सिंह

बैठक में जी-20 विषय पर बोलते हुए राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को मिली है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ा अवसर भी है जो ऐसे समय में मिली है जब रशिया और यूक्रेन युद्ध के कारण हर तरफ उर्जा और फ्यूल का संकट है। इन संकटों के बीच जी-20 की अध्यक्षता मिली है, जो हमारे लिए बहुत बड़ा अवसर है। पूरा विश्व हमारी ओर देख रहा है कि किस प्रकार भारत दुनिया का मार्गदर्शन करता है और दिशा निर्देश देता है। उन्होंने कहा कि आपदाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने का काम किया है। बैठक में प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट ने 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर मन की बात कार्यक्रम को बड़े त्योहार के रूप में मनाने की तैयारियों के बारे में बताया तो प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने सोशल मीडिया संबंधित कुछ जानकारियां दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+