Haryana में पशुपालन के लिए सरकार से मिलेगी 90 फीसद तक सब्सिडी

Haryana Animal Husbandary के क्षेत्र में करियर बनाने का ख्वाब देख रहे लोगों के लिए संभावनाओं से भरा प्रदेश है। पशुपालन के लिए हरियाणा सरकार 90 फीसद तक सब्सिडी दे रही है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। पशु डेयरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

haryana animal husbandry

पशुपालन और डेयरी मंत्री जेपी दलाल के अनुसार सरकार 25 से 90 फीसद तक सब्सिडी दे रही है। पशुधन यूनिट की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत उम्र के मुताबिक सब्सिडी मिलती है।

आवेदक की आयु का प्रमाण फैमिली की आईडी को माना जाता हैै। दो गाय-भैंस पालने के लिए जनरल कैटेगरी के पशुपालक को 25 फीसद सब्सिडी मिलती है। अनुसूचित जाति (SC) आवेदक को 50 फीसद तक सब्सिडी देने का प्रावधान है।

16 बकरी और भेड़ पालन के लिए जनरल जाति के आवेदक को 25 फीसद जबकि एससी उम्मीदवार को 90 फीसद तक सब्सिडी मिलती है। 11 सूअर पालन के लिए जनरल जाति के लोगों को 25 फीसद जबकि अनुसूचित जाति को 50 फीसद सब्सिडी मिलती है।

पॉल्ट्री फार्म के शौकीन लोगों को पोत्साहित करने के लिए देशी मुर्गी के 50 चूजे के साथ-साथ दो-दो दाना और पानी के कटोरे मुफ्त दिए जाते हैं। इन योजनाओं के अलावा सरकार पशुपालकों की प्रतियोगिता भी कराती है।

पशुपालन के प्रति लोगों का उत्साह कायम रहे इसलिए सरकार की तरफ से इन प्रतियोगिताओं में 5 हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक का इनाम दिया जाता है। 10 लीटर से अधिक दूध देने वाली गायों को 15 हजार रुपये तक के इनाम दिए जाते हैं।

25 लीटर से अधिक दूध देने वाली भैंस को 30 हजार रुपये का इनाम दिया जाता है। पशुपालन मंत्री के अनुसार सरकार की स्कीम का लाभ उठाने के लिए सरल पोर्टल की मदद से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+