हरियाणा: अनिल विज बोले- राहुल गांधी उस जगह को देखने गए,जहां पर 3 इडियट्स जाकर बैठे थे

राहुल गांधी हाल ही में अपने पिता राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर लेह यात्रा पर गए थे। जिस पर विज ने व्यंग कसा और कहा की राहुल गांधी तो वो जगह देखने गए थे,जहां 3 इडियट फिल्म के 3 इडियट्स जा के बैठे थे। वह ऐसी जगह ढूंढ़ते रहते हैं।

उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा पर आरोप लगाया गया कि भाजपा नूंह जैसे हालात मध्यप्रदेश में करना चाहती है। इस बयान पर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि अभी नूंह दंगों की सच्चाई बाहर आना बाकी है।

Haryana Anil Vij says Rahul Gandhi went to see the place where 3 idiots were sitting

विश्व हिन्दू परिषद कोई कार्यक्रम करेगी तो बीजेपी दंगा क्यों करवाएगी। उन्होंने कहा कि दंगा तो कोई और करवाया है। जिसे मैं बेनकाब करूंगा और फिर कांग्रेस से सवाल पूछूंगा।

भारत के टुकड़े-टुकड़े होने का नारा लगाने वाले कन्हैया कुमार कांग्रेस वर्किंग कमेटी में शामिल हो गए हैं। जिस पर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि खून से खून मिल जाता है। कन्हैया कुमार भी टुकड़े-टुकड़े के नारे लगाता था और कांग्रेस ने भी देश के टुकड़े टुकड़े किए। इसलिए इनका ब्लड ग्रुप एक है। विज ने कांग्रेस को हत्यारी कांग्रेस करार देते हुए कहा की लाखों लोगों का कतल हुआ। करोड़ों लोग बेघर हो गए, महिलाओं की अस्मत के साथ खिलवाड़ हुआ और ये सब देश विभाजन के समय हुआ।

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बयान दिया था कि PM मोदी सत्ता में वापस आए तो संविधान को बदलकर नरेद्र मोदी संविधान कर देंगे।इस बयान पर विज ने उन्हें अज्ञानी बताते हुए कहा कि संविधान हिन्दुस्तान के चुने हुए लोग यानी पार्लियामेंट बनाती है, वहां चुने हुए प्रतिनिधि बैठते हैं, लेकिन ललन सिंह ऐसा ब्यान देकर हिन्दुस्तान की व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+