Haryana: अनिल विज ने खिलाड़ियों को दी बधाई, बोले- हरियाणा खेलों की धरती है

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज हरियाणा के तीन खिलाड़ियों को यू-20 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक लाने पर दिल की गहराइयों से बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यू-20 वर्ल्ड कुष्ती चैम्पियनषिप में हरियाणा के तीन खिलाड़ियों ने गोल्ड मैडल जीत कर देशभर में एक बार फिर हरियाणा का परचम लहराया है और आज पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ रही है।

haryana-anil-vij

विज ने तीनों खिलाड़ियों को हृदय की गहराईयों से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हरियाणावासियों के लिए खुशी मानने का दिन है। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाडी अंतिम पंघाल, सविता और मोहित को हृदय की गहराई से मुबारकबाद दी।

विज ने कहा कि हरियाणा खेलों की धरती है और क्षेत्रफल में हम 1.3 प्रतिशत है लेकिन हम देश भर के मुकाबले में 50 प्रतिशत मेडल लाते हैं। श्री विज ने कहा कि हरियाणा में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक विस्तार दिया जा रहा है ताकि ओर भी खिलाड़ियों को तैयार किया जा सकें।

उल्लेखनीय है कि अंडर-20 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में बेटियों ने इतिहास रच दिया। हिसार (हरियाणा) की अंतिम पंघाल लगातार दूसरी बार अंडर-20 विश्व चैंपियन बनने वाली देश की पहलवान बेटी बनीं, वहीं रोहतक की सविता ने 62 भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इधर, मोहित ने पुरूषों के 61 किलोग्राम भार वर्ग में रूस के पहलवान को पटखनी देकर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+