हरियाणा: 28 अप्रैल से शुरु होगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का चौथा चरण

हरियामुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिशा-निर्देशों से प्रदेश में जरूरतमंद परिवारों के आर्थिक उत्थान के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का चौथा चरण 28 अप्रैल से शुरू होगा।

Haryana 4th phase of Chief Minister Antyodaya Parivar Utthan Yojana will start from April 28

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिशा-निर्देशों से प्रदेश में जरूरतमंद परिवारों के आर्थिक उत्थान के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तीन सफल चरणों के बाद अब 28 अप्रैल, 2023 से चौथे चरण की शुरुआत होने वाली है।

चिह्नित परिवारों को अंत्योदय मेलों में बुलाकर उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और उनके द्वारा अपनाई जाने वाली योजनाओं के तहत उन्हें ऋण मुहैया करवाए जाएंगे। योजना के तहत प्रदेशभर में तीन चरणों में 800 से अधिक अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों का आयोजन किया गया था।

चौथे चरण में कौशल विकास प्रशिक्षण, हरहित स्टोर, वीटा बूथ इत्यादि योजनाओं पर विशेष फोकस दिया जाएगा, ताकि राज्य सरकार के युवाओं को उद्यमी बनाने के विज़न को साकार किया जा सके।

पिछले महीने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश को 2 नई योजनाओं की सौगात दी है। CM ने व्यापारी क्षतिपूर्ति योजना के साथ ही दीनदयाल उपाध्याय परिवार सुरक्षा योजना की शुरुआत की है। सीएम ने कहा कि काम करते करते कई बार आकस्मिक दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है, उस मुश्किल वक्त में काम ये योजनाएं हरियाणा के लोगों के काम आएंगी।

व्यापारियों के लिए बना न्याय

दो नई योजनाओं की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों के लिए न्यास बनाया है, जिसमें सरकार और व्यापारी मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सबकी चिंता करने वाला वैसे तो भगवान है, लेकिन सहायक सरकार होती है। GST कलेक्शन में हमारे व्यापारियों ने शानदार सहयोग किया है, शुरू में जीएसटी का विरोध हुआ लेकिन आज वहीं जीएसटी कारगर हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+