वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गृहमंत्री को किया रिसीव, CM मान समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे अमृतसर

गृह मंत्रालय की ओर से अमृतसर में उत्तर क्षेत्रीय परिषद (Nort Zonal Council) की 31वीं बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक पंजाब के अमृतसर में हो रही है। इस बैठक में भाग लेने के लिए उत्तर भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रतिनिधि अमृतसर पहुंच गए हैं।

इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कर रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता करने के लिए वे आज अमृतसर पहुंच गए हैं। इस दौरान पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कुलदीप सिंह धालीवाल ने उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव किया। उन्हें फूल का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पंजाब की धरती पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गृहमंत्री को किया रिसीव

इस बैठक में भाग लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा भी अमृतसर पहुंच गए हैं। गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इसके अलावा विभिन्न राज्यों के उच्च अधिकारी भी इस बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए पंजाब सरकार ने गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शानदार व्यवस्था की है। मेहमानों का स्वागत पारंपरिक पंजाबी पोशाक पहने पुरुष और महिलाएं, लोक वाद्ययंत्रों की धुन पर लोक नृत्य गिद्दे और भांगड़ा बजाते हुए किया गया। मेहमानों का स्वागत गले में पंजाबी कंठे डालकर किया गया।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ के प्रशासक इस बैठक में शामिल होंगे। अमृतसर पुलिस के अलावा कई जिलों की पुलिस को अमृतसर में तैनात किया गया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 'किसी भी समय हो सकता है नगर निगम चुनाव, मान सरकार ने आयोग को भेज दी रिपोर्ट', बोले मंत्री बलकार सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+