दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शुरू हुआ हैप्पीनेस उत्सव 2022,गौर गोपाल दास ने छात्रों को दिए हैप्पीनेस टिप्स
दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों में गुरुवार से 'हैप्पीनेस उत्सव 2022' की शुरुआत हुई। यह उत्सव 29 जुलाई तक आयोजित होगा। इस अवसर पर मशहूर लाइफस्टाइल कोच गौर गोपाल दास और उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुव
नई दिल्ली,15 जुलाई: दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों में गुरुवार से 'हैप्पीनेस उत्सव 2022' की शुरुआत हुई। यह उत्सव 29 जुलाई तक आयोजित होगा। इस अवसर पर मशहूर लाइफस्टाइल कोच गौर गोपाल दास और उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को चिराग एंक्लेव स्थित कौटिल्य सर्वोदय विद्यालय में 16 तक चलने वाले इस उत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर गौर गोपाल दास ने बच्चों के साथ हैप्पीनेस क्लास अटेंड करते हुए माइंडफुलनेस का अभ्यास किया।

उन्होंने बच्चों से हैप्पीनेस पर खास बातचीत करते हुए उन्हें हैप्पीनेस के असल मायने बताए। उन्होंने कहा कि हैप्पीनेस की जो बातें आज दिल्ली सरकार के स्कूलों में बच्चों को सिखाई जा रही है, वो चीजें मैं इंजीनियरिंग करने के बाद आध्यात्मिक जीवन में आने के बाद सीख पाया कि कैसे माइंडफुल रहते हुए स्वयं अपने मन और जिंदगी को बेहतर बना सकते है।












Click it and Unblock the Notifications