हरियाणा: दिग्विजय चौटाला बोले, विश्व स्तर पर हैंडबॉल खेल को पहचान दिलाई जा रही

हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया (एचएआई) के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि देश के हैंडबॉल खेल को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास जारी है।

उन्होंने कहा कि इस खेल में खिलाड़ियों को देश और दुनिया में अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर दिया जाएगा। यह बात दिग्विजय ने नोएडा में आयोजित 10वीं एशियन महिला यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को सम्मानित करने के दौरान कही।

digvijay-chautala

दिग्विजय सिंह चौटाला ने बताया कि हैंडबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए नोएडा में 10वीं एशियन महिला यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 9 देशों भारत, चीन, जापान, साउथ कोरिया, बांग्लादेश, नेपाल, हांगकांग, चाइनीस टाईपाई, कजाकिस्तान के खिलाड़ियों ने भाग लिया। नौ दिन तक चली चैंपियनशिप में युवा महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया को हराकर जापान चैंपियन बना। वहीं भारतीय टीम ने पांचवा स्थान हासिल किया।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाए ताकि इस खेल में खिलाड़ी आगे बढ़े और देश और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। दिग्विजय ने कहा कि देश में खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल सुविधा मुहैया करवाना और नए खेल स्टेडियमों का निर्माण तथा उनके सुधार पर भी एचएआई पूरा फोकस कर रही है।

उन्हेंने कहा कि सरकार की मदद से हैंडबॉल का सिंथेटिक मैदान बनाकर खिलाड़ियों को सुविधा दी जा रही है और इन खेल के मैदानों से युवा पीढ़ी का खेल में उज्जल भविष्य बनेगा। इस अवसर पर इंटरनेशनल हैंडबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मिस्टर बदर, एचएआई के महासचिव जगनमोहन राव, सीईओ डॉ. आनंदेश्वर पांडेय, कोषाध्यक्ष तेजराज सिंह, एथलीट कमीशन के चेयरमैन संदीप कोटिया, उपाध्यक्ष सचिन चौधरी, मुकुल यादव आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+