आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही गुजरात में बंद कराएंगे नकली शराब का धंधा: राघव चड्ढा

राजकोट। राज्यसभा सांसद एवं 'आप' गुजरात के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने आज कहा कि, गुजरात में बिक रही नकली शराब के मुद्दे से उनकी भावी सरकार सख्‍त फैसले लेगी। चड्ढा ने कहा कि, जनता हमें समर्थन देगी और भाजपा के 27 सालों के शासन के बाद अब भाजपा को उखाड़ फेंकेगी। चड्ढा ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि, गुजरात में जितना भी नकली शराब का व्यापार चल रहा है, उसमें मेरा अपना अनुमान है कि गुजरात में 10,000 करोड़ से भी ज्यादा का यह व्यापार चल रहा है। गुजरात में शराबबंदी को मजबूत करने की जरूरत है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद यह नकली शराब का जो धंधा चल रहा है इसे बंद करा दिया जाएगा।

gujarat assembly election 2022: raghav chadha Said- If aam aadmi party become govt, then we will stop illegal activities of liquor

राघव चड्ढा ने यह भी कहा कि, गुजरात के नकली शराब के धंधे में कई बड़े बीजेपी के नेता शामिल हैं, आप की सरकार आने पर उनके खिलाफ जरूर कार्रवाई होगी।'
अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी ने एक मॉडल ऑफ गवर्नेंस दिल्ली में दिखाया, पंजाब के लोगों ने उसे अपनाया और अब उसे अपनाने की बारी गुजरात की है। राघव चड्ढा आगे बोले कि, मुझे गुजरात का सह-प्रभारी बनाकर अरविंद केजरीवाल जी ने युवा कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी डाली है। मैं कहूंगा कि, फ्री में बिजली देने का वरदान भगवान ने सिर्फ एक ही आदमी को दिया है वह है अरविंद केजरीवाल।

राघव चड्ढा ने कहा कि, जो कांग्रेस पार्टी पिछले 27 साल से भाजपा को नहीं हरा सकी वह अब क्या हराएगी? इसलिए लोग बड़ी उम्मीद से अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी की ओर देख रहे हैं। राघव चड्ढा ने गुजरात में कहा कि, यहां मैं सारे आंदोलनकारियों से कहना चाहता हूं कि आपके लिए सिर्फ अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी ही है वही आपको न्याय दिलाएगी और आपके हक आपको वापस दिलाएगी। राघव चड्ढा ने कहा कि, जो माहौल पंजाब विधानसभा चुनाव में मैंने देखा था वैसा ही कुछ माहौल मुजे गुजरात विधानसभा चुनाव में से पहले नजर आ रहा है।

राघव चड्ढा ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली का बजट 3 गुना बढ़ गया। हमारी सरकार काम करती है। राघव चड्ढा ने कहा कि, भाजपा की रेवडी अपने दोस्तों के 10 लाख करोड़ का कर्जा माफ करने की है और अरविंद केजरीवाल जी की रेवडी गरीब लोगों को बिजली,पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य मुफ्त में देने की है। राघव चड्ढा बोले कि, यह कोई चुनावी जुमला नहीं है, यह चुनावी वादा नहीं है, यह केजरीवाल की गारंटी है। राघव चड्ढा बोले कि, अब लोगों को चुनना है कि वे अरविंद केजरीवाल जी की रेवडी लेंगे कि भाजपा की रेवड़ी लेंगे।

राघव चड्ढा ने कहा कि, नेताओं को बिजली से लेकर हवाई जहाज की यात्रा मुफ्त में मिल जाए, लेकिन गरीब आदमी को अगर अरविंद केजरीवाल जी बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य दे तो उसको यह लोग रेवडी कहते हैं।
भाजपा को निशाने पर लेते हुए राघव चड्ढा ने यह भी कहा कि,मुझे तो डर लग रहा है आज जिस जगह पर मीटिंग हो रही है कल यहां पर भी बीजेपी बुलडोजर भेज कर बिल्डिंग तुड़वा देंगे।

वहीं, आम आदमी पार्टी के नेशनल जॉइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढवी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, वडोदरा में अरविंद केजरीवाल जी के कार्यक्रम के लिए बुक कराये गए 13 हॉल की बुकिंग को डरा धमका कर कैंसिल कराया गया। फिर बाद में नवनीत काका ने अपना प्रीत पार्टी प्लॉट आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम के लिए दिया। और आज किसी बात को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने बिना किसी नोटिस के नवनीत काका के पार्टी प्लॉट पर बुलडोजर भेज दिया। मैंने आज इसी बात पर वडोदरा के कमिश्नर को फोन किया और कहा की हम आपके पास भाजपा के नेताओं की गैरकानूनी संपत्ति की लिस्ट लेकर आते हैं और अगर आप उस संपत्ति को नहीं तोड़ोगे तो हम मजबूरन उसको तोड़ने जाएंगे क्योंकि उसके ऊपर हक़ आम आदमी का है।
इस महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा सांसद एवं 'आप' गुजरात के सह-प्रभारी राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के नेशनल जॉइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढवी भी उपस्थित रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+