डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में जीओएम का गठन, समिति जीएसटी अधिनियम में संशोधन की करेगी सिफारिश

चंडीगढ़, 9 जुलाई। जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) की स्थापना के लिए कानून में आवश्यक बदलावों के बारे में सुझाव देने के लिए एक जीओएम का गठन किया है। जीएसटी काउंसिल द्वारा गठित इस जीओएम की अध्यक्षता हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला करेंगे।

GST council formed GOM chaired by Dushyant Chautala

दरअसल, अपीलीय न्यायाधिकरण के गठन के बारे में कई राज्यों ने अलग-अलग चिंताएं जाहिर की हैं। इन चितांओं का समाधान करने के लिए ही जीएसटी काउंसिल मे पिछले सप्ताह जीओएम बनाने का फैसला किया था।

जीओएम के नियम और शर्तों के मुताबिक , हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता वाली यह समिति जीएसटी अधिनियम में आवश्यक संशोधन की सिफारिश करेगी। बता दें कि इस समिति में छह सदस्य होंगे। कानूनों में बदलाव के सुझावों के साथ ही ये समिति यह भी तय करेगा कि सभी संशोधन न्यायाधिकरण की स्थापना से संबंधित विभिन्न अदालती फैसलों के अनुरूप हों। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता वाली यह समिति 31 जुलाई तक जीएसटी काउंसिल को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+