राज्‍यपाल रघुवर बोले- ओडिशा में हैं विकास की अपार संभावनाएं, संसाधनों का प्रयोग कर बन सकता है विकसित राज्‍य

ओडिशा निर्माण कॉन्क्लेव-2023 मे ओडिशा राज्‍यपाल रघुवर दास ने शिरकत की। जिसमें उन्‍होंने कहा ओडिशा राज्‍य में विकास की अपार संभावनाएं हैं। ओडिशा राज्‍य अपने प्राकृतिक संसाधनों और खनिजों के सही उपयोग करके विकसित राज्‍यों की श्रेणी में आ सकता है।

odisha
कनक न्यूज के द्वारा आयोजित इस ओडिशा निर्माण कॉन्क्लेव-2023 में मुख्‍य अतिथि के तौर पर पहुंचे उद्योग, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में राज्य के विकास पर जोर दिया।

राज्‍यपाल ने कहा

अगर हम ओडिशा का विकास करना चाहते हैं तो राज्‍य में कृषि के साथ-साथ उद्योगों का विकास होना भी जरूरी है। एक निवेशक वहां निवेश करता है जहां पर कानून व्‍यवस्‍था अच्‍छी हो और वातावरण अनुकूल हो। इसके अलावा शासन पारदर्शी हो और प्रशासन एकल खिड़की प्रणाली के साथ एकीकृत हो। उद्योगों के साथ-साथ हमें चार चीजों पर जोर देना चाहिए- कृषि और पशुधन, निर्माण, आईटी और पर्यटन।

राज्यपाल ने देश के कई क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान की तारीफ करते हुए कहा

हमें महिला सशक्तिकरण पर ध्यान देने की जरूरत है। महिला सशक्तीकरण के बिना, न तो राज्य और न ही देश आगे संबाद समूह के ओडिशा निर्माण कॉन्क्लेव के 8वें संस्करण में अतिथियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने एक साथ राज्य में युवा शक्ति और शिक्षा और गांवों के विकास पर ध्यान केंद्रित किया। उन्‍होंने कहा हमें युवाओं को रोजगार प्रदान करना होगा, उन्हें कुशल और कमाने योग्य बनाना होगा।

कार्यक्रम में मौजूद ओडिशा सरकार में ऊर्जा, उद्योग और एमएसएमई मंत्री प्रताप केशरी देब ने ओडिशा के समृद्ध समुद्री इतिहास के बारे में बताते हुए कहा

हम 1500 साल पहले विदेशी व्यापार में थे। हम सदियों पहले हम समुद्री व्यापार में थे। हम जावा, सुमात्रा, बाली के साथ व्यापार कर रहे थे। व्यापार हमारे लिए नया नहीं है, यह हमारे खून में है। यदि सभी को शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और व्यक्तित्व का विकास होगा तो ओडिशा विकसित हो सकता है। आज रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार की भी जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+