हरियाणा: सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने महंगाई भत्ते में की 4 फीसदी बढ़ोतरी
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दिया है। केंद्र सरकार का अनुसरण करते हुए प्रदेश सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त कर रहे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया है।

बढ़ा हुआ भत्ता एक जुलाई 2022 से लागू होगा।वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मंगलवार को इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिए। प्रदेश में करीब ढाई लाख कर्मचारी सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन ले रहे हैं जिन्हें इस फैसले का सीधा लाभ मिलेगा।
इसी तरह करीब दो लाख 62 हजार पेंशनर्स को डीए में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। बढ़े हुए चार प्रतिशत महंगाई भत्ता की तीन महीने का एरियर खाते में डाला जाएगा। प्रदेश में छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे सरकारी कर्मचारियों को 196 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाता है। हरियाणा के करीब ढाई लाख एकड़ क्षेत्र में पराली (धान के फसल अवशेष) निस्तारण के लिए किसानों को सरकार पूसा बायो-डी कंपोजर मुफ्त देगी। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पराली जलाने की घटनाओं में 70 से 80 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य है। कृषि विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए सोमवार को धान उत्पादक 10 जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए कि पराली के प्रति किसानों में जागरूकता के लिए अभियान में तेजी लाई जाए।












Click it and Unblock the Notifications