युवाओं के लिए सरकार की खास स्कीम, रोजगार देने के लिए प्रशिक्षण शिविर एवं ऋण मेले का आयोजन

चंड़ीगढ़। प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार सृजन के साधनों, अच्छे प्रशिक्षण और ट्रेनिंग के लिए सरकार ने स्कीम की शुरुआत की है, जिसके तहत सरकार प्रशिक्षण शिविर और लोन मेले का आयोजन कर रही है। हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह, शहीद भगत सिंह सुखदेव राजगुरु यूथ क्लब में आयोजित युवा क्रांतिकारी मिलन सम्मेलन में पहुचें , जहां उन्होंने कहा कि युवाओं में परिवर्तन लाने की अपार क्षमता है।

 Government is organizing training camps and loan fairs to give employment to youth

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उन्होनें शहीद भगत सिंह सुखदेव राजगुरु यूथ क्लब को दो लाख की अनुदान राशि देने की घोषणा की। युवाओं को नशे से दूर रहते हुए पॉजिटिव सोच के साथ काम करना चाहिए। असंभव शब्द केवल उन लोगों के लिए बना है।जो मेहनत से बचते हैं। युवाओं को अपना गोल सेट करके उसकी प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के उत्थान के लिए सरकार रोजगार एवं ऋण मेला मार्गदर्शन एवं ट्रेनिंग शिविर समय-समय पर आयोजित कर रही है, जिसके तहत अपना कारोबार शुरू करने वाले युवाओं को सरकार की ओर से उचित मार्गदर्शन एवं ट्रेनिंग के साथ-साथ सस्ती दर पर ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। खेल मंत्री ने बताया कि युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिए नवंबर या दिसंबर माह में कबड्डी एवं क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने का प्लान तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि जिसमें बड़ी राशि के नगद पुरस्कार खिलाड़ियों को दिए जाएंगे।इसके लिए कोई एंट्री फीस नहीं होगी. बल्कि आसपास के युवा निशुल्क इसमें भाग ले सकेंगे. जल्द ही गांधीनगर के निकट साढ़े छह एकड़ में एक भव्य खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। जिसमें सिंथेटिक ट्रैक के साथ साथ दो बड़े भवन, बैडमिंटन हॉल, बास्केटबॉल कोर्ट एवं जूडो खिलाड़ियों के लिए प्रबंध होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+