'दिल्ली सरकार जल्द करेगी शहरी कृषि नीति आरंभ', पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा

दिल्ली, 19 मई: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार जल्द ही एक शहरी कृषि नीति आरंभ करेगी, जिसमें कृषि संबंधी दुनिया भर के सर्वोत्तम तरीकों और समाधानों को शामिल किया जाएगा।

Gopal Rai says Delhi govt will soon start urban agriculture policy

मंत्री ने दिल्ली में शहरी खेती के लिए उपलब्ध कृषि प्रौद्योगिकियों पर चर्चा करने के लिए एक गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता की।

मंत्री के हवाले से एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली मेट्रोपोलिटन क्षेत्रों में बढ़ रही भीड़ के मद्देनजर भविष्य में दिल्ली में वनीकरण अभियान के लिए निश्चित ही जगह नहीं बचेगी। उन्होंने कहा, ''इस प्रकार की संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार एक शहरी कृषि रणनीति बना रही है।''

उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य दिल्ली में हर व्यक्ति को अपने घर में फल, सब्जियां और अन्य आवश्यक चीजें उगाने में सक्षम बनाना और प्रोत्साहित करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+