हरियाणा सरकार का तोहफा, पशुपालकों को देसी गाय खरीदने के लिए देगी 25 हजार
हरियाणा सरकार का तोहफा, पशुपालकों को देसी गाय खरीदने के लिए देगी 25 हजार
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की है। सरकार ने पशुपालकों को तोहफा देते हुए सरकारी मदद की पेशकश की है। सरकार ने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए देसी गाय खरीदने के लिए 25000 रुपए की मदद देने की बात कही है।

हरियाणा के लोहारू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उनकी सरकार जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है। जैविक खेती करने वाले किसानों को 'देसी गाय' के लिए सरकार 25000 रुपये देगी। सीएम ने बताया कि इसके लिए करीब 2800 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि हमने 'पशु किसान क्रेडिट कार्ड' नाम से एक नई योजना भी शुरू की है और अब तक 42,000 क्रेडिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भिवानी जिले के लोहारू के ग्राम खरकड़ी में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के दौरान कहा कि महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र दक्षिण हरियाणा के किसानों के लिए एक अनूठा उपहार है। इस केंद्र से किसानों को बागवानी के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इससे किसानों की आय और रोजगार में वृद्धि होगी. इसके अलावा, मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मार्केटिंग बोर्ड ने कुल 83 करोड़ रुपये की सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है जिसका काम जल्द शुरू किया जाएगा। आपको बता दें कि हरियाणा में बड़ी संख्या में लोग जैविक खेती करते हैं। जैविक खेती से लोग लाखों रुपये तक कमा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications