एक टर्म में मैट्रिक-इंटर परीक्षा... JAC झारखंड बोर्ड लेने जा रहा बड़ा

रांची,13 अक्टूबरः झारखंड एकेडमिक काउंसिल की दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा के पैटर्न में एक बार फिर बदलाव हो सकता है। अब इसकी परीक्षा दो टर्म की जगह एक टर्म में करने पर विचार किया जा रहा है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता वि

रांची,13 अक्टूबरः झारखंड एकेडमिक काउंसिल की दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा के पैटर्न में एक बार फिर बदलाव हो सकता है। अब इसकी परीक्षा दो टर्म की जगह एक टर्म में करने पर विचार किया जा रहा है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो ने इसपर चर्चा करने के लिए गुरुवार को काउंसिल के अध्यक्ष एवं सचिव को अपने आवास पर बुलाया है। मंत्री आठवीं, नौवीं व ग्यारहवीं की परीक्षा भी दो टर्म की जगह एक टर्म में करने पर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।

student

बता दें कि शिक्षा विभाग ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल को दो टर्म की परीक्षा लेने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पहले टर्म की परीक्षा दिसंबर माह में होनी थी, जबकि दूसरे टर्म की परीक्षा अगले साल अप्रैल माह में। मंत्री अब इसकी समीक्षा करेंगे कि दो टर्म में परीक्षा लेना विद्यार्थियों के हित में कितना सही है। इस क्रम में सीबीएसई सहित दूसरे बोर्ड की परीक्षा के पैटर्न पर भी विचार किया जाएगा।

सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर सर्वोच्च न्यायालय को किया गुमराह : लंबोदर महतो

आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने कहा है कि निकाय चुनाव में ओबीसी का आरक्षण खत्म कर राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय को भी गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सर्वोच्च न्यायालय में ओबीसी आरक्षण लागू करने के संबंध में जनहित याचिका दायर की थी। तब झारखंड सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में शपथपत्र दाखिल कर कहा गया था कि चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार आगे होनेवाले चुनाव से पूर्व ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया को पूरा कर ओबीसी को आरक्षण देने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ओबीसी के अधिकारों का हनन करने का काम किया। लंबोदर महतो ने कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने दिखावे के लिए विधानसभा में ओबीसी को आरक्षण देकर निकाय चुनाव कराने की मांग सरकार से की थी। आज जब सरकार ने बिना ओबीसी आरक्षण के निकाय चुनाव कराने का निर्णय ले लिया तब वे चुप हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+