वैश्विक कंपनियों का तेलंगाना पर अहम दांव, पेप्सिको, एलॉक्स और अपोलो टायर्स ने किए बड़े ऐलान

तेलंगाना सरकार के साथ साझेदारी में हैदराबाद में अपोलो टायर्स के डिजिटल इनोवेशन सेंटर की भी घोषणा की गई

telangana

हैदराबादः दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम-2023 के मौके पर हुई घोषणाओं के अनुसार कई वैश्विक कंपनियां तेलंगाना में अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए तैयार हैं। बैटरी के सामान का निर्माण करने वाली कंपनी Allox ने घोषणा की, कि वह तेलंगाना में भारत की पहली मल्टी-गीगा वाट कार्बन कोटेड-लिथियम आयरन फॉस्फेट (C-LFP) सक्रिय बैटरी सामग्री निर्माण इकाई स्थापित करेगी। वहीं पेप्सिको ने कहा कि वो तेलंगाना में एक बड़े विस्तार की योजना बना रही है। तेलंगाना सरकार के साथ साझेदारी में हैदराबाद में अपोलो टायर्स के डिजिटल इनोवेशन सेंटर की भी घोषणा की गई।

उद्योग और आईटी मंत्री केटी रामा राव ने Allox की घोषणा का स्वागत किया और कहा कि तेलंगाना सरकार सक्रिय रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने को बढ़ावा देने और एक व्यापक विनिर्माण इको-सिस्टम विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। केटीआर ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन और उन्नत रसायन सेल निर्माण के लिए सबसे पसंदीदा स्थान के रूप में तेलंगाना उभर रहा है। एलॉक्स की तरफ से प्रस्तावित सुविधा से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के राज्य के लक्ष्य में एक बड़ा योगदान मिलने की उम्मीद है।

वहीं, तेलंगाना सरकार के साथ साझेदारी में अपोलो टायर्स ने हैदराबाद में एक डिजिटल इनोवेशन सेंटर शुरू करने की भी घोषणा की। इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। अपोलो टायर्स के लिए यह दूसरा डिजिटल सेंटर है, जबकि पहला सेंटर लंदन में है। अपोलो टायर्स के वाइस-चेयरमैन और एमडी नीरज कंवर ने कहा, 'डिजिटलीकरण हमारे FY26 विजन को हासिल करने के लिए प्रमुख स्तंभों में से एक है। इस डिजिटल इनोवेशन सेंटर की स्थापना हमारी डिजिटल रणनीति का हिस्सा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+