झारसुगुड़ा की जनता दीपाली दास को सेवा का मौका दें: सीएम नवीन पटनायक

नवीन पटनायक ने कहा कि जीतना या हारना चुनाव का हिस्सा है, लेकिन किसी को भी भावनात्मक रूप से आहत करने के लिए नीचे नहीं गिरना चाहिए।

CM Naveen Patnaik

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि वे दीपाली दास को उपचुनाव में वोट देकर उनको सेवा करने का मौका दें। अमिलीपाली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्षी राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। साथ ही उपचुनाव के लिए प्रचार करते समय शालीनता बनाए रखने के लिए कहा।

सीएम ने कहा कि जीतना या हारना चुनाव का हिस्सा है, लेकिन किसी को भी भावनात्मक रूप से आहत करने के लिए नीचे नहीं गिरना चाहिए। हमें प्रचार के दौरान शालीनता बनाए रखनी चाहिए, विशेषकर महिलाओं और हमारी माताओं का अपमान नहीं किया जाना चाहिए।

बीजद प्रत्याशी दीपाली ने पिता के निधन का जिक्र कर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री नबा किशोर दास की पुत्री दीपाली काफी पढ़ी-लिखी हैं और समाज सेवा में उसकी विशेष रुचि है। मुझे विश्वास है कि मौका मिलने पर वो अपने पिता की तरह एक कुशल नेता साबित होंगी।

सीएम नवीन ने कहा कि हमको दुख है कि जिस बेटी के पिता का अभी-अभी निधन हुआ, उसे विपक्षी दलों ने अपमानित किया। पदमपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान विपक्ष ने बरसा सिंह बरिहा के साथ इसी तरह का व्यवहार किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नबा दास एक लोकप्रिय नेता और कुशल मंत्री थे। उन्होंने कहा कि झारसुगुड़ा के लोग उन्हें निर्वाचन क्षेत्र में उनके योगदान के लिए हमेशा याद रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+