सिरसा को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने से स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को नए आयाम मिलेंगे: दुष्यंत चौटाला

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गठबंधन सरकार निरंतर जनहित में फैसला ले रही है और इससे जनता का विश्वास पार्टी और गठबंधन सरकार पर बढ़ा है।

gift of medical college to Sirsa, health and education facilities will get new dimensions: Dushyant Chautala

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि सिरसा को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने से स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। वे शुक्रवार को सिरसा में मेडिकल कॉलेज साइट का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने सिरसा के नए मेडिकल कॉलेज को लेकर क्षेत्रवासियों को बधाई दी और कहा कि लंबे समय की मांग को बजट में पास किया गया और देश की राष्ट्रपति द्वारा इसकी नींव रखी गई जो कि सौभाग्य की बात है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एक हजार 70 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज से सिरसा के साथ-साथ आसपास के कई जिलों को इसका लाभ मिलेगा और एक जगह पर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू होगा।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गठबंधन सरकार निरंतर जनहित में फैसला ले रही है और इससे जनता का विश्वास पार्टी और गठबंधन सरकार पर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के परिणाम में जेजेपी के बहुत सारे पदाधिकारी और पार्टी की विचारधारा से जुड़े लोग जीतकर पंच-सरपंच और पार्षद बने है।

उन्होंने कहा कि अब हमारा प्रयास रहेगा कि सभी 22 जिलों में गठबंधन के चेयरमैन बनाए जाए। जिला परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी के परिणाम के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पंजाब से सटे क्षेत्र में जरूर कई लोग जीते है लेकिन उनमें से आम आदमी पार्टी के कितने है और कितने आगे आम आदमी पार्टी में टिकेंगे, ये देखने वाली बात होगी।

शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिले का दौरा कर 9 दिसंबर को जेजेपी के पांचवें स्थापना दिवस पर होने वाली रैली का कार्यकर्ताओं को न्यौता दिया और उनकी जिम्मेदारी लगाई। उन्होंने कहा कि भिवानी रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भिवानी के मेला ग्राउंड में होने वाली जेजेपी की जन सम्मान रैली नया रिकॉर्ड कायम करेगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सिरसा में निर्माणाधीन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का निरीक्षण भी किया और मौके पर अधिकारियों को बुलाकर तय समय सीमा में विश्राम गृह का निर्माण कार्य पूरा करने के आदेश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+