जम्मू कश्मीर में AAP का सदस्यता अभियान तेज, प्रदेश प्रभारी का दावा- हर वर्ग से मिल रहा समर्थन
संगठनात्मक भवन प्रभारी मुनीश कौशिक ने वरिष्ठ हस्तियों और विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों का पार्टी में शामिल होने को पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।
Jammu Kashmir: संगठनात्मक भवन प्रभारी मुनीश कौशिक ने वरिष्ठ हस्तियों और विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों का पार्टी में शामिल होने को पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जम्मू (Jammu) कश्मीर के लोगों के लिए आशा का एकमात्र तरीका बन गया है। ये बात उन्होंने कश्मीर में आयोजित एक ज्वाइनिंग कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही।

मुनीश कौशिक ने कहा कि हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी के दर्जनों ज्वाइनिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिसमे समाज के विभिन्न वर्गों के लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि अनुभवी राजनीतिक कार्यकर्ताओं के अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षित लोग जम्मू-कश्मीर में आप में शामिल हो गए हैं और यह आप के राजनीतिक मंच को और बेहतर बनाते हैं।
पार्टी में शामिल हुए नासिर अली खान ने कहा कि केवल आप ही जम्मू-कश्मीर के लोगों की राजनीतिक आकांक्षाओं को पूरा कर रही है। वहीं अन्य सभी राजनीतिक दल लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में विफल रहे हैं। इस मौके पर प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और पुरस्कार विजेता नासिर अली खान आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications