अडानी ग्रुप एल्युमिना रिफाइनरी लगाने के लिए करेगी 41600 करोड़ निवेश, ओडिशा सरकार ने प्लांट लगाने की दी मंजूरी
अडानी ग्रुप ने अब मेटल सेक्टर में कदम, एल्युमिना रिफाइनरी लगाने के लिए करेगी 41600 करोड़ निवेश
नई दिल्ली, 11 अगस्त: एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी अब मेटल सेक्टर में भी कदम रखने जा रहे हैं. अडानी इंटरप्राइजेज ने ओडिशा में एल्युमिना रिफाइनरी लगाने का फैसला किया है. इस प्लांट को लगाने के लिए अडानी इंटरप्राइजेज 5.2 अरब डॉलर यानि करीब 41600 करोड़ रुपये निवेश करेगी.

अडानी समूह अडानी इंटरप्राइजेज को ओडिशा में एल्युमिना रिफाइनरी प्लांट लगाने के साथ कैप्टिव पावर प्लांट लगाने की भी मंजूरी मिल गई है. आपको बता दें अडानी समूह ने बीते वर्ष दिसंबर महीने में मुंद्रा एल्यूमिनियम लिमिटेड नाम से कंपनी बनाई थी जिसके बाद ये संकेत मिल गया था कि गौतम अडानी मेटल सेक्टर में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं. मौजूदा समय में आदित्य बिरला समूह और वेदांत समूह का इस सेक्टर में दबदबा है.
गौतम अडानी की अडानी समूह लगातार अलग अलग सेक्टर में कदम रखती है. हाल ही में कंपनी ने टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखते हुए 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में हिस्सा लिया था. और उन्होंने स्पेक्ट्रम खऱीदा भी है. इससे पहले उन्होंने इसी वर्ष सीमेंट सेक्टर में बड़े अधिग्रहण का ऐलान करते हुए होल्सिम से एसीसीऔर अंबुजा सीमेंट को खरीदने का फैसला किया था. आपको बता दें अडानी समूह, एमएफसीजी, पावर डिस्ट्रीब्यूशन, पावर प्लांट, ग्रीन एनर्जी, पोर्ट्स समेत एविएशन सेक्टर में मौजूद है.












Click it and Unblock the Notifications