पंजाब: जी-20 सम्मेलन तय समय पर अमृतसर में ही होगा, अफवाहों पर लगा विराम
पंजाब में होने वाले जी-20 बैठक को लेकर अफवाहों पर विराम लग गया है। बैठक अपने तय समय पर अमृतसर में ही होगा।

जी-20 सम्मेलन को लेकर फिर से अहम खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार जी-20 सम्मेलन अपने तय समय पर अमृतसर में ही होगा। अमृतसर में जी-20 सम्मेलन के कार्य सत्र को रद्द करने की खबरें निराधार और तर्कहीन हैं। शिखर सम्मेलन 15-20 मार्च को पूर्व कार्यक्रम के अनुसार पवित्र शहर अमृतसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 19 से 20 मार्च को पहली लेबर मीटिंग भी होगी।
जिक्रयोग्य है कि सूत्रों द्वारा खबर सामने आई थी कि अमृतसर में होने वाले जी-20 सम्मेलन के रद्द होने की आशंका जताई गई है। सूत्रों से जानकारी मिली थी कि केंद्र सरकार द्वारा 15 से 17 मार्च और 19-20 मार्च को होने वाले जी-20 सम्मेलन रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। इसे लेकर कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा और सांसद गुरजीत सिंह औजला ने ट्वीट भी किया था। सूत्रों के अनुसार बताया गया था कि अजनाला में हुई हिंसा के बाद केंद्र सरकार द्वारा जी-20 सम्मेलन रद्द करने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: गोइंदवाल जेल गैंगवार पर मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 7 निलंबित












Click it and Unblock the Notifications