नवीन पटनायक ने पूरा किया चुनावी वादा, ओडिशा के सभी कॉलेजों-विश्वविद्यालयों में मुफ्त Wi-fi

उच्च शिक्षा मंत्री रोहित पुजारी ने गुरुवार को कहा कि हर छात्र को हर दिन 1 जीबी डेटा मुफ्त में मिलेगा,

Naveen Patnaik

नवीन पटनायक सरकार ने 2019 के चुनावी घोषणा पत्र में सभी छात्रों को मुफ्त इंटरनेट देने की बात कही थी। उसको अब सरकार पूरा करने जा रही है। उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से शैक्षणिक सत्र 2023-24 से ओडिशा के सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों में मुफ्त वाई-फाई उपलब्ध होगा।

उच्च शिक्षा मंत्री रोहित पुजारी ने गुरुवार को कहा कि हर छात्र को हर दिन 1 जीबी डेटा मुफ्त में मिलेगा। राज्य में सार्वजनिक विश्वविद्यालयों को वाई-फाई सक्षम बनाया गया है। 2023-24 शैक्षणिक सत्र से प्रत्येक छात्र को मुफ्त 1 जीबी डेटा प्रदान करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को स्थानांतरित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि बीजद सरकार ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि सभी तकनीकी संस्थानों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को मुफ्त वाई-फाई मुहैया कराया जाएगा। कॉलेज में शामिल होने वाले सभी छात्रों को 1GB इंटरनेट मुफ्त दिया जाएगा। एकमात्र वादा जो अब तक अधूरा रह गया है, वो है 0 प्रतिशत ब्याज पर शिक्षा ऋण का प्रावधान। राज्य सरकार वर्तमान में शिक्षा ऋण के लिए प्रति वर्ष 1 प्रतिशत ब्याज के साथ ब्याज अनुदान प्रदान कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+