हैदराबाद में फॉर्मूला ई वर्ल्ड चैंपियनशिप देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि: केटीआर
गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई में आयोजित '30 डेज टू गो काउंटडाउन' कार्यक्रम में केटी रामाराव ने कहा कि यह हैदराबाद या तेलंगाना के लिए नहीं बल्कि भारत के लिए भी एक उपलब्धि है।

गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई में आयोजित '30 डेज टू गो काउंटडाउन' कार्यक्रम में केटी रामाराव ने कहा कि यह हैदराबाद या तेलंगाना के लिए नहीं बल्कि भारत के लिए भी एक उपलब्धि है। ये रेस 11 फरवरी को हैदराबाद में हुसैन सागर में आयोजित की जाएगी। नौ देशों की 11 टीमों के कुल 22 ड्राइवर नई जेन3 एरा फॉर्मूला ई कारों में रेस लगाएंगे।
केटी रामाराव ने कहा कि यह रेस चार साल के समझौते का हिस्सा है, जिसके तहत 2026 तक भारत में आयोजन होंगे। केटीआर ने यह भी कहा कि हैदराबाद 5 फरवरी से 11 फरवरी तक ईवी मोबिलिटी समिट की मेजबानी करेगा, ताकि स्टार्ट अप को नए नवाचारों के साथ आने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि अनुदान और सलाह के रूप में सर्वश्रेष्ठ विचार देने वालों के लिए 100,000 डॉलर की पुरस्कार राशि होगी।












Click it and Unblock the Notifications