पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने टोंक के ग्रामीण इलाकों के लिए एमएलए कोष से 1.45 करोड़ रुपए स्वीकृत किए
टोंक, 4 अगस्त। पूर्व उपमुख्यमंत्री व टोंक विधायक सचिन पायलट ने विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र एक दर्जन से ज्यादा गावों के निरीक्षण के दौरान जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक विकास कोष से 1.45 करोड़ रूपए की स्वीकृति जारी की है। ग्रामीण क्षेत्र के दौरे के बाद टोंक सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई भी की।

प्रधान सुनीता फागना ने बताया कि विधायक पायलट ने सोनवा पंचायत गोहरपुरा में आंगनबाडी केन्द्र भवन निर्माण के लिए 5 लाख, राप्रावि उस्मानपुरा में दो अतिरिक्त कक्षा-कक्ष के लिए 10 लाख, भरनी के राउप्रावि थली में दो अतिरिक्त कक्षा-कक्षों व सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10-10 लाख रूपए, राउप्रावि अलीपुरा की चारदीवारी निर्माण व एक कक्षा-कक्ष और लाम्बा के राउमावि निमोला में दो कक्षा-कक्ष, निमोला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 10-10 लाख, घांस के राउप्रावि उटीटाना में चार अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के लिए 20 लाख, देवपुरा में भीमराव अम्बेडकर भवन निर्माण कार्य व हाजीपुरा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 10-10 लाख, ग्राम पंचायत सोरन के ग्राम निमोला में भैरूंजी के स्थान से बमोर रोड की खाल की ओर नाला निर्माण कार्य के लिए 10 लाख, निमोला में देवनारायण मंदिर से डामर सड़क तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 10 लाख, बरवास के चूली में गाडा-गडार की निर्माणाधीन पुलिया पर सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 10 लाख व नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 स्थित मालियान मोहल्ला, मोदी की चौकी पर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की है।
फागणा ने बताया कि पालडा के तलिबपुरा में शमशान घाट के रास्ते पर सीसी रोड 10 लाख, अहमदपुरा में राजेश गुर्जर के मकान से शमशान के रास्ते पर नाला निर्माण व सीसी रोड निर्माण कार्य राजाराम मीना के माकन से कैलाश मीना के मकान की और कार्य की प्रशासनिक आदेश जारी किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव महेन्द्र खेडी, राजस्थान मदरसा बोर्ड सदस्य सऊद सइदी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गाता, रमेश गुर्जर, दिनेश चौरसिया, हंसराज फागणा, सुनील बंसल, रामसिंह मुकुल, भरनी सरपंच मुकेश मीणा, अलका बैरवा, हरिभाई हरी, रामदेव गुर्जर, हंसराज गाता, उप सभापति बजरंगलाल, रामलाल संडीला, हनुमान यादव, हेमलाल जाट, इम्तियाज, यूसुफ यूनिवर्सल आदि मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications