सीएम के प्रशासनिक सुधार कमेटी के सदस्य बने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगढ़। राजनीति में एक-दूसरे के कट्टर विरोधी CM मनोहर लाल खट्टर और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब साथ होंगे। यह प्रशासनिक सुधार विभाग के लिए बनाई कमेटी से संभव हुआ है। इस कमेटी में CM मनोहर लाल अध्यक्ष होंगे। वहीं भूपेंद्र हुड्डा और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मेंबर रखे गए हैं। यह कमेटी हरियाणा सरकार ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 की धारा 15 की उपधारा 3 बनाई गई है।

प्रशासनिक सुधार आयोग एक समिति है जो भारत के लोक प्रशासन को और अधिक कारगर बनाने के लिये सुझाव देने के लिए भारत सरकार द्वारा नियुक्त की गयी है। प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग 5 जनवरी 1966 को नियुक्त किया गया था। दूसरा प्रशासनिक सुधार आयोग 31 अगस्त 2005 को बनाया गया था। हरियाणा में 2020 को कमेटी का गठन किया गया।
हरियाणा सरकार ने 2 सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी का गठन किया है। प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मुख्य सचिव संजीव कौशल सर्च कमेटी के अध्यक्ष होंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी व अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।
राज्य सूचना आयुक्त बनने की दौड़ में एक दर्जन से ज्यादा रिटायर्ड अधिकारी व नेता शामिल हैं। मगर, नियुक्ति सिर्फ उन्हीं की होगी, जिसके नाम CM मनोहर लाल अंतिम मुहर लगाएंगे। दो निवर्तमान सूचना आयुक्त चंद्र प्रकाश और एडवोकेट पंकज मेहता का कार्यकाल 19 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को समाप्त हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications