हरियाणा एयरपोर्ट डेवलपमेंट कारपोरेशन के गठन से एयरपोर्ट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में आएगी तेजी: डिप्टी सीएम

Haryana उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस वेबसाइट के शुरू होने से हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में सिविल एविएशन विभाग में किए जा रहे विकास कार्यों को दुनिया में कहीं से कोई भी व्यक्ति देख सकता है।

Formation of Haryana Airport Development Corporation boost airport development projects dushyant

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि "हरियाणा एयरपोर्ट डेवलपमेंट कारपोरेशन" बनने से प्रदेश में सिविल एविएशन विभाग को एयरपोर्ट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को लागू करने और तेजी से पूरा करने में आसानी होगी।

इससे हिसार में इंटीग्रेटेड एविएशन हब के साथ-साथ अन्य सभी हवाई पट्टियों के विकास कार्यों की निगरानी और निरीक्षण के कार्य शीघ्रता से पूरे होंगे। डिप्टी सीएम ने यह जानकारी सोमवार को यहां अपने कार्यालय में "हरियाणा एयरपोर्ट डेवलपमेंट कारपोरेशन" की वेबसाइट लॉन्च करने के बाद दी।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जिनके पास सिविल एविएशन विभाग का प्रभार भी है, ने कहा कि इस वेबसाइट के शुरू होने से हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में सिविल एविएशन विभाग में किए जा रहे विकास कार्यों को दुनिया में कहीं से कोई भी व्यक्ति देख सकता है।

उन्होंने राज्य में एचएडीसी के गठन को सिविल एविएशन के क्षेत्र में अहम बताते हुए कहा कि इसके गठन से हवाई अड्डे के संचालन के लिए उपकरणों और वस्तुओं की खरीद करने में आसानी होगी और काम में तेजी आएगी।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब भी आवश्यकता होगी तो हवाई अड्डों के विकास के लिए तकनीकी व्यवहार्यता रिपोर्ट की समीक्षा की जा सकेगी। यही नहीं अब विमानन गतिविधियों के लिए निविदा दस्तावेजों की तैयारी और प्रकाशन आसान होगा।

उपयुक्त एजेंसियों के माध्यम से विकास कार्यों का गुणवत्ता नियंत्रण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि एचएडीसी के गठन से हवाई अड्डों के बुनियादी ढांचे की मरम्मत, रखरखाव और उन्नयन में सहायता मिलेगी और राज्य में नागरिक उड्डयन क्षेत्र की संस्थागत क्षमता निर्माण भी होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+