पंजाब: पराली स्टोरेज हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, फैक्ट्री में आग लगने से 3 घायल
Fire Breaks Out Stubble Storage House Punjab: पंजाब के फिरोजपुर में पराली स्टोरेज हाउस में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर हरप्रीत सिंह ने कहा कि जैसे ही हमें सूचना मिली फायर टेंडर मौके पर तुरंत पहुंच गए। आग पर काबू पा लिया है।
वहीं, दूसरी तरफ लुधियाना में एक फैक्ट्री में आग लगने से 3 लोग घायल हो गए। अग्निशमन अधिकारी आतिश ने कहा कि रात करीब 11 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, आग लगने से तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की पूरी गहनता से जांच की जाएगी।

पराली जलाने के मामले पर पंजाब के कृषि मंत्री गुरुमीत सिंह खुदियां ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने के मामले दिन-ब-दिन कम हो रहे हैं, बढ़ नहीं रहे हैं। पिछले साल इसी अवधि के दौरान 24 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे लेकिन इस बार करीब 12800 मामले सामने आए हैं। अब तक 47 प्रतिशत घटनाएं कम हो गई हैं।
यह भी पढ़ें- हरियाणा मंत्री ने पराली जलाने की आलोचना तो पंजाब AAP ने दिया जवाब- मंत्री पर झूठ फैलाने का लगाया आरोप












Click it and Unblock the Notifications