Rourkela Hockey Stadium दुनिया में सबसे अधिक दर्शकों की क्षमता, तारीफ में क्या बोले FIH अध्यक्ष ?
ओडिशा के राउरकेला में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम 'दुनिया का सबसे बड़ा' है या नहीं, इस बहस पर फुल स्टॉप लग गया है। FIH ने इस बात की पुष्टि की है।

Rourkela Hockey Stadium के बारे में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के अध्यक्ष तैयब इकराम ने रविवार को कहा कि इसकी बैठने की क्षमता दुनिया में सबसे अधिक है। स्टेडियम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, इकराम ने कहा, राउरकेला स्टेडियम पर बहुत बहस हुई कि यह सबसे बड़ा है या नहीं। बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में बैठने की क्षमता अभी 21,800 है। आपके पास दुनिया के किसी भी हॉकी स्टेडियम में इतने दर्शकों के बैठने की क्षमता नहीं है।
बता दें कि ओडिशा हॉकी वर्ल्डकप की मेजबानी कर रहा है। इसी दौरान FIH चीफ तैयब इकराम ने कहा, "स्टेडियम में स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर है। यह न केवल हॉकी खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा प्रदान करता है, बल्कि प्रसारकों और वाणिज्यिक भागीदारों को भी शानदार मंच प्रदान करता है। उन्होंने विश्व कप के आयोजन के लिए ओडिशा सरकार के प्रयासों की सराहना की।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के अध्यक्ष ने कहा, मैं ओडिशा सरकार, भारत सरकार, ओडिशा सरकार के नेतृत्व, विशेष रूप से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को उनके गतिशील नेतृत्व के लिए बधाई और आभार व्यक्त करता हूं। वैश्विक हॉकी धन्य है कि उसने ओडिशा में खेल को प्राथमिकता दी और काफी निवेश किया।
FIH प्रमुख के अनुसार, ओडिशा न केवल बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है, बल्कि इसे एक स्मार्ट तरीके से परिवर्तित कर रहा है, जिसका अब ओडिशा के समुदाय पर भी प्रभाव पड़ रहा है। ओडिशा में हॉकी के भविष्य के बारे में एफआईएच अध्यक्ष ने कहा कि हॉकी इंडिया की ओर से एक और टूर्नामेंट का प्रस्ताव है और वे इस पर गंभीरता से विचार करेंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications