तेलंगाना में किसानों को बिना किसी रुकावट के मिलेगी 24x7 बिजली

जी जगदीश रेड्डी ने कहा, 'आने वाले दिनों में कृषि क्षेत्र के लिए बिजली की कमी नहीं होगी, क्योंकि बिजली कंपनियों ने शुक्रवार दोपहर से ही आपूर्ति बहाल कर दी है।

telangana

तेलंगाना बिजली उपयोगिताओं ने शुक्रवार को 14,169 मेगावाट की उच्चतम शिखर मांग को पूरा कर लिया। इसने 29 मार्च, 2022 को आई 14,166 मेगावाट की पिछली अधिकतम मांग को भी पार कर लिया है। विधानसभा में इस बात की जानकारी देते हुए, ऊर्जा मंत्री जी जगदीश रेड्डी ने स्वीकार किया कि गुरुवार और शुक्रवार को कृषि उपभोक्ताओं के लिए बिजली की कमी थी, और शनिवार से किसानों को बिना किसी रुकावट के 24x7 बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

जी जगदीश रेड्डी ने कहा, 'आने वाले दिनों में कृषि क्षेत्र के लिए बिजली की कमी नहीं होगी, क्योंकि बिजली कंपनियों ने शुक्रवार दोपहर से ही आपूर्ति बहाल कर दी है। जब तक केसीआर मुख्यमंत्री हैं और जब तक बीआरएस सत्ता में है, कृषि क्षेत्र को 24x7 मुफ्त बिजली की आपूर्ति जारी रहेगी।' इसके साथ ही जगदीश रेड्डी ने 4,000 मेगावाट एनटीपीसी रामागुंडम बिजली संयंत्र के पूरा होने में देरी के लिए केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस देरी की वजह से उपभोक्ताओं पर 9,637.27 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

उन्होंने आगे कहा, 'समझौते के बावजूद एनटीपीसी पिछले दो साल से 4,000 मेगावाट के रामागुंडम संयंत्र से बिजली की आपूर्ति नहीं कर रही है। इस वजह से राज्य ने 7,061 करोड़ रुपए खर्च कर खुले बाजार से बिजली खरीदी। एनटीपीसी रामागुंडम संयंत्र को पूरा करने में देरी के कारण लागत वृद्धि और ब्याज भुगतान 2,576.27 करोड़ रुपये हो गया। और, इसकी वजह से उपभोक्ताओं पर पड़ने वाला कुल बोझ 9,637.27 करोड़ रुपये होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+