'एविएशन-हब के कार्य में लाएं तेजी', डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का अधिकारियों को निर्देश
चंडीगढ़, 8 जून। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों एविएशन के कार्य के तेजी लाने ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने हिसार के 'इंटिग्रेटिड एविएशन-हब' के बकाया कार्य को निर्धारित समय सीमा पूरा करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी कीमत पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

डिप्टी सीएम चौटाला ने बुधवार को 'इंटिग्रेटिड एविएशन-हब' के लिए चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और केंद्र सरकार से जुड़े कार्यों का भी फॉलोअप यथाशीघ्र पूरा करवते रहें। डिप्टी सीएम ने जीएलएफ हिसार तथा एचएपी की थर्ड बटालियन की जमीन को नागरिक उड्डयन विभाग को स्थानांतरित करने तथा उक्त फोर्स के लिए अन्य स्थान पर जमीन उपलब्ध करवाने के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस मौके पर डिप्टी सीएम चौटाला ने हिसार के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पेयजल व बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था करने के कार्य को प्राथमिकता देने की बात कही। एयरपोर्ट पर उन्होंने 33 केवी का सब-स्टेशन स्थापित करने, चारदीवारी एवं उस पर बाड़ लगाने, बरवाला रोड का वैकल्पिक रोड का निर्माण करने समेत कई निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर चर्चा की।
डिप्टी सीएम चौटाला के पास नागरिक उड्डयन विभाग का प्रभार भी है। बुधवार को उन्होंने हिसार में उड्डयन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। इसके बाद उन्होंने 'इंटिग्रेटिड एविएशन-हब' के कार्यों से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी बैठक में शिरकत की।












Click it and Unblock the Notifications