पंचायत चुनाव के दूसरे फेज में दिग्गजों की परीक्षा, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री के शहर भी शामिल

चंडीगढ़। आदमपुर उपचुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव के दूसरे फेज में दिग्गजों की परीक्षा होने वाली है। दूसरे फेज में CM मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज के शहर भी शामिल हैं। CM का शहर करनाल है जबकि अनिल विज के शहर अंबाला में दूसरे फेज में चुनाव हो रहे हैं। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कल जिला परिषद और पंचायत समिति मेंबरों के लिए चुनाव होगा। पंच-सरपंच के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी।

 Examination of veterans in the second phase of Panchayat elections: CM-Vijs city is also included

पंचायत चुनाव के पहले चरण से आदमपुर उपचुनाव के कारण राजनीतिक दलों के दिग्गज दूर रहे थे, लेकिन अब आदमपुर का परिणाम आ चुका है इस कारण से नेताओं ने पंचायत चुनाव में अपनी हाजिरी तेज कर दी है। चंडीगढ़ छोड़कर CM भी सूबे में दौरा कर रहे हैं। पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा ने अपने बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा के साथ गांवों पर फोकस करना शुरू कर दिया है।

दूसरे चरण में पांच जिले ऐसे चिह्नित हुए हैं जिनमें वोटिंग के दौरान गड़बड़ी की आशंका ज्यादा जताई गई है। इनमें सोनीपत, करनाल, सिरसा, रेवाड़ी और रोहतक जिले शामिल हैं। इन जिलों में राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने DGP पीके अग्रवाल से अतिरिक्त पुलिस बल लगाने को कहा है। राज्य में पहले चरण की पंच-सरपंची की वोटिंग में खूब लाठी-डंडे चले। यहां तक कि गृह मंत्री अनिल विज के जिले अंबाला के गांव घड़ोली में सरपंची के प्रत्याशी शिव कुमार को नाम वापसी के लिए धमकी तक दी गई। इसके अलावा यमुनानगर में छछरौली में पोलिंग एजेंट पर खुद वोट डालने के आरोप लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+