हर किसी की जनसमस्याओं का आसानी से होगा समाधान, ये है सीएम धामी का प्लान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, सभी जन समस्याओं एवं शिकायतों की मुख्यमंत्री कार्यालय से नियमित रूप से समीक्षा की जाए। शनिवार को कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में धामी ने लोगों की समस्याओं को सुना।
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी जन समस्याएं आ रही हैं, उनका समयबद्धता से निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री ने सचिव आर.मीनाक्षी सुन्दरम से मुख्यमंत्री कार्यालय आने वाले पत्रों को संबंधित विभागों को भेजने और कार्रवाई का नियमित अपडेट लेने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि सभी जन समस्याओं एवं शिकायतों की सीएम कार्यालय से नियमित रूप से समीक्षा की जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो सके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकांश जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। कुछ जन समस्याओं को संबंधित विभागों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान आईजी केएस नगन्याल, अपर सचिव नवनीत पांडे, जगदीश चन्द्र काण्डपाल मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications