अब सरकारी स्कूल या अस्पताल में नहीं काटेगा बिजली कनेक्शन, मंत्री हरभजन सिंह ने जारी किए आदेश
बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने आदेश जारी किए हैं। किसी भी सरकारी स्कूल या अस्पताल में बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य को शिक्षा के स्तर को विश्व स्तर पर लेकर जाना है।

चंडीगढ़: बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आदेश जारी किए हैं। किसी भी सरकारी स्कूल या अस्पताल में बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य को शिक्षा के स्तर को विश्व स्तर पर लेकर जाना है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार दिल्ली की सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की तर्ज पर काम कर रही है। उन्होंने सख्त आदेश दिए हैं कि अगर कोई भी अधिकारी अपने स्तर पर शिक्षा और अस्पताल में बिजली कनेक्शन काटता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए क्रांतिकारी सुधारों की तर्ज पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर का कोई अधिकारी अपने स्तर पर किसी सरकारी स्वास्थ्य एवं शिक्षा संस्थान का बिजली कनेक्शन काटता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि पिछले दिनों जे.ई. स्तर के एक अधिकारी ने निजी कारणों से कपूरथला जिले के 7 सरकारी स्कूलों की बिजली का कनेक्शन काट दिया था जिसके खिलाफ कार्रवाई के चलते उन्हें निलंबित किया जा चुका है और चार्जशीट भी जारी हो चुकी है। भविष्य में किसी भी अधिकारी ने ऐसी गलती करने की कोशिश की तो उस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications