साइक्लोथॉन यात्रा की तैयारियों का शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
युवाओं को नशे से दूर रखने और नशा मुक्त हरियाणा बनाने के सपने को साकार करने के लिए साइक्लोथॉन यात्रा निकाली जा रही है। 24 सितंबर को साइक्लोथॉन यात्रा यमुनानगर पहुंचेगी। यात्रा को लेकर यमुनानगर में तैयारी जोरों पर चल रही हैं।
शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने शुक्रवार 22 सितंबर को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साइक्लोथॉन यात्रा को लेकर जिमखाा क्लब में बैठक की। साथ ही, यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि हरियाणा प्रदेश को ड्रग फ्री बनाने के लिए सीएम खट्टर द्वारा करनाल से मेगा साइक्लोथॉन यात्रा अभियान की शुरुआत की गई, जो 25 सितंबर तक चलेगी। इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य युवाओं को नशा के प्रति जागरुक करना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साइकिल यात्रा जिला में 24 सितंबर को पहुंचेगी जिसका स्वागत जिला परिषद के चेयरमेन रमेश ठसका व पूर्व विधायक बलवंत सिंह द्वारा किया जाएगा। 25 सितंबर को सुबह मुख्यमंत्री मनोहर लाल झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन यात्रा को रवाना करेंगे।
यात्रा अग्रसेन चौक जगाधरी से शुरू होकर गढ़ी बीरबल पहुंचेगी। बैठक के उपरांत जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। नशा मुक्ति पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि 24 सितंबर को साइक्लोथॉन यात्रा पहाड़ीपुर नाके पर पहुंचेगी।
उसके बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस साढौरा, दोसडक़ा चौक साढोरा, शिव चौक बिलासपुर, जगाधरी जेल से होते हुए अग्रसैन चौक जगाधरी पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications