शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का बड़ा फैसला, अब एक बार में होगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षा
रांची,14 अक्टूबर- झारखंड में अब मैट्रिक और इंटरमीडिएट के साथ आठवीं, नौवीं और 11वीं की एक ही परीक्षा होगी। मैट्रिक व इंटर की परीक्षाएं ओएमआर शीट और उत्तरपुस्तिका पर होंगी, जबकि आठवीं, नौवीं व 11वीं की परीक्षाएं सिर्फ ओएम
रांची,14 अक्टूबर- झारखंड में अब मैट्रिक और इंटरमीडिएट के साथ आठवीं, नौवीं और 11वीं की एक ही परीक्षा होगी। मैट्रिक व इंटर की परीक्षाएं ओएमआर शीट और उत्तरपुस्तिका पर होंगी, जबकि आठवीं, नौवीं व 11वीं की परीक्षाएं सिर्फ ओएमआर शीट पर होंगी। इन परीक्षाओं का आयोजन फरवरी-मार्च में किया जा सकेगा। यह फैसला गुरुवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष और सचिव व अन्य शिक्षा अधिकारियों की बैठक में लिया गया।

अधिसूचना जारी करने का निर्देश
इस बाबत शिक्षा मंत्री ने शिक्षा सचिव को पत्र लिख कर एक बार में परीक्षा लेने की अधिसूचना जारी करने का निर्देश दे दिया है। शिक्षा सचिव अब जैक को एक बार में ही परीक्षा लेने की अधिसूचना भेजेंगे। इसके बाद जैक परीक्षा की तैयारी में जुट जाएगा।
हिन्दुस्तान ने उठाया था मामला
राज्य के सरकारी स्कूलों में सितंबर तक नामांकन का ही दौर चला। इससे अब तक न तो सिलेबस पूरा हो सका था और न ही छात्र-छात्राओं की तैयारी ही हुई थी। मॉडल प्रश्न पत्र भी जारी नहीं किए गए थे। इस खबर को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से उठाया था और दो टर्म की परीक्षा से होने वाली कठिनाइयों को भी उजागर किया था। उसमे यह बताया गया था किस तरह छात्र-छात्राओं पर बोर्ड की दो परीक्षा ओं का दबाव होगा।












Click it and Unblock the Notifications