पंजाब में AAP के विधायक के ठिकानों पर ED का छापा

लुधियाना। पंजाब के कई अधिकारी ED के राडार पर हैं। खबर है कि, आज ED की टीमों ने अमरगढ़ से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रोफेसर जसवंत सिंह गज्जनमाजरा के घर और दफ्तरों में छापा मारा। बताया जा रहा है कि, विधायक के ठिकानों पर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। ED की टीम ने गज्जनमाजरा गांव में बने घर पर व जित्तवाल में तारा कॉन्वेंट स्कूल स्थित तारा फीडज में छापे मारे हैं।

ED raids the residences of ruling AAP MLAs in Punjab

ED की टीम द्वारा विधायक की फैक्ट्री को भी राडार पर लिया गया। टीम द्वारा वहां आज दोपहर तक जांच चलती रही। स्‍थानीय मीडिया के हवाले से बताया गया कि, जहां टीम द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है, वो ठिकाने व्यवसाय परिवारिक कारोबार से संबंधित हैं। यहां पर 40 करोड़ रुपए का लोन लेने का मामला सामने आ रहा है। लुधियाना की बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत मिली है। खबर के अनुसार, '2011 से 2014 तक 4 बार लोन लिया गया। जिस मकसद के लिए लोन लिया, वहां उसका इस्तेमाल नहीं किया गया।'

इधर, अवैध माइनिंग को लेकर पुलिस की कार्रवाई
पंजाब में ही आज सुजानपुर पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। इस संबंधी थाना प्रभारी तरजिन्द्र सिंह ने बताया कि गत देर रात्रि के समय माइनिंग अधिकारी और जिलाधीश पठानकोट मलिकपुर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तो इस दौरान एक ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसका माइनिंग अधिकारी व जिलाधीश द्वारा पीछा किया तो ट्रक चालक ट्रक को झाखोलाहड़ी के समीप खड़ा कर मौके से फरार हो गया और चैक करने पर उसमें बजरी भरी हुई थी, परंतु ट्रक में बजरी होने के किसी भी प्रकार के बिल यां एक्स फार्म नहीं था, जिसके चलते पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+