हरियाणा पुलिस के शहीद जवानों को ऑनलाइन दे सकते हैं ई-श्रद्धांजलि, सुविधा लॉन्च

चंडीगढ़, 18 जून। हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल ने हरियाणा पुलिस वेब पोर्टल पर ई-श्रद्धांजलि सुविधा लांच की है। उन्होंने बताया कि इसके जरिए अधिकारी व आम नागरिकों हरियाणा पुलिस के उन जवानों को श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जिन्होंने 1 नवंबर 1966 से पुलिस बल के अस्तित्व में आने के बाद से ड्यूटी करते हुए अपने अपने प्राणों की आहुति दे दी है। इस साथ ही उन्होंने बताया कि अब तक हरियाणा पुलिस के 81 जवानों की शहादत हो चुकी है। 'ई-श्रद्धांजलि'वेब पोर्टल के जरिए ड्यूटी करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को आप ऑनलाइन श्रद्धांजलि दे सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में जवानों के योगदान को याद करना है।

E shraddhanjali to Haryana police martyrs

इस दौरान एडीजीपी एएस चावला मौजूद रहे, जिन्होंने इस सुविधा के शुभारंभ की निगरानी की। इसके साथ ही एडीजीपी एएस चावला ने कहा कि अब नागरिक बहादुर जवानों को मोबाइल, कंप्यूटर जैसे स्मार्ट डिवाइस का यूज करके एक क्लिक के साथ श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

हरियाणा पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए आपको हरियाणा पुलिस की वेबसाइट http://www.haryanapolice.gov.in पर जाना है। इसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे 'ई-श्रद्धांजलि' ऑप्सन को चूज करना है। इसके बाद आप जवानों को ई-श्रद्धांजलि दी जाने वाले वेब पोर्टल https://haryanapolice.gov.in/Eshradhanjali/esharda पहुंच जाएंगे। जहां आप उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

हरियाणा पुलिस के 'ई-श्रद्धांजलि' वेब पोर्टल पर ड्यूटी के दौरान अपने जीवन का बलिदान देने वाले जवानों के बारे में जानकारी लेने का ऑप्सन है। इसके लिए आपको Bharat ke Veer ऑप्शन पर जाना है। इसके साथ ही आप E-Shradhanjali ऑप्शन में जाकर Tribute Pay (श्रद्धांजलि के लिए पेमेंट) कर सकते हैं। वहीं एक ऑप्शन Messages from Users ( यूजर्स के संदेश) दिया गया है, जिसमें आप श्रद्धांजलि देते हुए मैसेज लिख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+