2 जून से फिर खुलेगा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल, मुआवजे के लिए वेरिफिकेशन करवा सकते है किसान: दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि करीब 67 हजार किसानों के खाते में एक क्लिक पर 181 करोड़ रुपए की राशि भेजी गई है।

E compensation portal open again from June 2 farmers can get verification for compensation: Dushyant Chautala

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार फसल खराब होने के एक माह के अंदर-अंदर मुआवजा राशि सीधे किसानों के खाते में भेजी गई है। उन्होंने कहा कि अगर अब भी किसी किसान को यह लगता है कि उसकी वेरिफिकेशन सही नहीं हुई है तो वह दो जून से ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वेरिफिकेशन में अगर शिकायत सही पाती है तो उस किसान को भी उचित मुआवजा दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में मुआवजे के नाम पर किसानों के साथ मजाक किया जाता था। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा कई सालों से मुआवजे के इंतजार में बैठे किसानों को दो रूपए, पांच रूपए के चेक दिए जाते थे। वीरवार को डिप्टी सीएम नारनौल शहर के दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे। दुष्यंत चौटाला ने नारनौल शहर में करीब 30 कार्यक्रम किए। शहरवासियों द्वारा उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। डिप्टी सीएम ने क्षेत्र को 12.20 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात भी दी।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि करीब 67 हजार किसानों के खाते में एक क्लिक पर 181 करोड़ रुपए की राशि भेजी गई है। उन्होंने कहा कि यह राशि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल किसानों से अलग है और बीमित किसानों को कंपनी की ओर से मुआवजा दिलाया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि महेंद्रगढ़ में सरसों की फसल में अधिक नुकसान होने के कारण सबसे अधिक मुआवजा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अकेले महेंद्रगढ़ को 68.86 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

वहीं दादरी जिले के किसानों को करीब 48 करोड़ रूपए का मुआवजा वितरित किया गया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार ने निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से मुआवजा दिया है। अगर कहीं भी बीच में किसी किसान की जमीन का मुआवजा नहीं मिला है तो वह अब ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा वेरिफिकेशन करवा कर उसे मुआवजा दिलाया जाएगा। साथ ही सरकार ने फैसला लिया है कि अगर किसी एकड़ में 100 साझीदार है तो भी कम से कम एक किसान को 500 रूपए का मुआवजा दिया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि हरियाणा के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पायलट बनाने के लिए हरियाणा सरकार एविएशन बॉन्ड पॉलिसी लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल बॉन्ड पॉलिसी की तर्ज पर हरियाणा में एविएशन बॉन्ड पॉलिसी लाई जाएगी और इसमें प्रशिक्षण के इच्छुक हरियाणा के युवाओं को बैंकों से सीधे लोन दिया जाएगा।

बाछौद हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के संबंध में डिप्टी सीएम ने कहा कि इसके लिए किसानों से ई-भूमि पोर्टल पर अपनी भूमि देने के लिए आग्रह किया गया है और भूमि मिलते ही रनवे विस्तारीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ढांचागत मूल सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं और इस साल के अंत तक नारनौल के नजदीक बन रहे मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब का कार्य भी पूरा करने का लक्ष्य है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इससे यहां स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+