जजपा के नाराज दो विधायकों को खुद मनाएंगे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, कहा- दोनों हमारे परिवार के बड़े हैं

चंडीगढ़, 7 जुलाई। जननायक जनता पार्टी के दो विधायक ईश्वर सिंह और रामनिवास सुरजाखेड़ा की नाराजगी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला खुद दूर करेंगे। मामले में प्रतिक्रिया देते हुए दुष्यंत ने कहा कि दोनों हमारे परिवार के हैं और बड़े हैं। मैं उन्हें खुद मना लूंगा।

DyCM Dushyant Chautala will appease the unhappy mlas

दुष्यंत ने कहा कि ईश्वर सिंह का तीन सड़कों का मामला है, तीनों की एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रूवल दी जा चुकी है। उनके हलके में 42 सड़कें बन चुकी हैं। जो कम नहीं हैं। कैथल चीका में वे खुद गए थे। ऑनलाइन टेंडर समय पर होगा, आप और मैं अपने पसंदीदा आदमी को नहीं दे सकते। दुष्यंत ने कहा कि जो नियम है, उनका पालन करना होगा। वे हमारे परिवार के हैं और बड़े हैं, मैं खुद मना लूंगा। हमारी पार्टी पूरी तरह से मजबूत है। रामनिवास के पार्षदों को भाजपा में शामिल करवाने के सवाल पर दुष्यंत ने कहा कि पार्टी इस पर फैसला लेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि सेवानिवृत्त टीचर्स केवल हरियाणा के लोगों को ही लिया जाएगा।

बता दें कि कुछ दिनों पहले चीका के जजपा विधायक ईश्वर सिंह और नरवाना के विधायक रामनिवास सुरजाखेडा ने अपने समर्थकों को भाजपा में शामिल करवाया था। रामनिवास ने कहा था कि उनके एरिया में जो भी काम करवाए हैं, वो सीएम ने ही करवाए हैं। इससे पहले जजपा के नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम भी पार्टी से नाराज चल रहे हैं और सीएम का कई बार गुणगान कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+