सर्वजातीय दाड़न खाप चबूतरा पालवां पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का होगा अभिनंदन

उचाना, 4 अगस्त। सर्वजातीय दाड़न खाप चबूतरा पालवां पर खाप द्वारा पांच सितंबर को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बुधवार को खाप का प्रतिनिधि मंडल डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से उनके आवास सिरसा पर मिला। प्रतिनिधिमंडल द्वारा उनके सम्मान में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर समय मांगा। पांच सितंबर को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का पालवां चबूतरे पर आने का कार्यक्रम तय हुआ।

Dushyant Chautala will be greeted by Khap in September

खाप प्रवक्ता अजमेर एडवोकेट ने बताया कि सांसद रहते हुए दुष्यंत चौटाला ने चबूतरे को लेकर सांसद कोटे से ग्रांट दी थी। इस ग्रांट से चबूतरे पर कई कार्य हुए। हलके से विधायक डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का खाप द्वारा अभिनंदन करने का फैसला लिया। ऐसे में उनसे प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर समय मांगा। दाड़न खाप का चबूतरा पालवां का पूरे हरियाणा में ऐसा पहला चबूतरा है जो अंडर ग्राउंड है। खाप के लोग चाहते है कि यहां पर काफी जगह भी है। ऐसे में सरकार यहां पर कोई ऐसा कोर्स शुरू करें, जिससे यहां के बेटे-बेटियों को फायदा हो। कार्यक्रम को लेकर 13 अगस्त को खाप के पालवां चबूतरे पर बैठक बुलाई गई है।

इस मौके पर खाप प्रधान दलबीर सिंह, वेदप्रकाश, सूरजभान घसो, कृष्ण बच्ची, कर्ण सिंह दरोली, रामपाल झील, महासिंह तारखां, राजेश नंबरदार, कृष्ण झील, रमेश मखंड, दिलबाग काकड़ोद, सतीश उचाना खुर्द, राजबीर भौंगरा मौजूद रहे। जामनी गांव में हर घर जल उत्सव के तहत ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। जल अभियांत्रिक विभाग से आए कमल ने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ी के जल को बचा के रखना चाहिए, ताकि भविष्य में हमें जल संकट का सामना नहीं करना पड़े।

कंवर सिंह देशवाल ने कहा कि हमें व्यर्थ बह रहे पानी को रोकना होगा। पानी सदुपयोग करना चाहिए। इस दौरान युवा सामाजिक कार्यकर्ता मनीष जामनी ने कहा कि सभी ग्रामवासी हर घर जल उत्सव के तहत पानी के नए कैनेक्शन ले सकते हैं। अगर किसी घर को साफ व स्वच्छ जल नहीं मिल रहा हो तो इसकी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। पानी को बचाने की हर कोशिश करते हुए कार्य करना है। इस मौके पर रामभज, अमित, अनीता जामनी, नीलम, पूनम, वजीर सिंह, नफे सिंह, विजय, सतपाल, जयभगवान मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+