चुनौतियों को पार करते हुए वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ आगे बढ़े युवा: दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 2 अप्रैल 2022: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB), मोहाली जैसे संस्थानों को ब्यूरोक्रेट्स के लिए एक कैप्सूल कोर्स शुरू करना चाहिए ताकि वे वैश्विक बाजार में आने वाले नए ट्रेंड्स से अपडेट रहें। डिप्टी सीएम शुक्रवार शाम मोहाली स्थित आईएसबी के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर 431 विद्यार्थियों को हेल्थकेयर, इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और पब्लिक पॉलिसी प्रोग्राम्स में स्नातक कोर्स पास होने पर सर्टिफिकेट वितरित किए।

Dushyant Chautala talk On youths and economy

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वर्तमान समय में नई प्रौद्योगिकी की चुनौतियों से पार होकर वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ आगे बढ़ना है। तेज गति से आगे बढ़ रही इस व्यवस्था को एक विशेष कौशल की आवश्यकता है और ऐसे में अपडेट रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार में विभिन्न वैश्विक अवसर आ रहे हैं और उन्हें ऑटोमोबाइल, ई-व्हीकल और हाइड्रो व्हीकल जैसे क्षेत्रों में पर्याप्त संभावनाएं और मार्केटिंग में नए रुझान दिखाई दे रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य को देश में ऑटोमोबाइल का सबसे बड़ा निर्माता बताते हुए कहा कि हरियाणा की व्यवसाय-अनुकूल नीतियों के कारण राज्य में बड़ी मात्रा में निवेश आ रहा है।

डिप्टी सीएम ने स्नातक करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस संस्थान की शिक्षा पास आउट होने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को पेशेवर के रूप से विकसित करने में मदद करेगी और इससे देश को भी आगे बढ़ने में सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर आईएसबी मोहाली कैंपस एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन राकेश भारती मित्तल और डीन मदन पीलूतल्ला भी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+