Haryana: असावटी रेलवे क्रॉसिंग पर जल्द दूर होगा जाम की समस्या, दुष्यंत चौटाला ने बताई ये बात

Haryana News: पलवल क्षेत्र के असावटी रेलवे क्रॉसिंग पर यातायात अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बन रही है। जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन, अब जल्द ही यहां के निवासियों को जाम के झाम से मुक्ति मिल जाएगी।

दरअसल, हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि पलवल क्षेत्र में असावटा रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे उपरि पुल के विकल्प के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि उपयुक्त जमीन मिलते ही रेलवे के ऊपर पुल या अन्य विकल्प बना दिया जाएगा।

Dushyant Chautala

इस दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने माना कि पलवल क्षेत्र के कई गांवों की आबादी को असावटा रेलवे क्रॉसिंग से गुजरना पड़ता है और रेलवे यातायात अधिक होने के कारण वहां ज्यादातर समय जाम लगा रहता है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि काफी प्रयासों के बावजूद, सीमित राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) के कारण रेलवे उपरि पुल का निर्माण संभव नहीं पाया गया है। डिप्टी सीएम ने बताया कि सड़क के दोनों ओर आबादी होने के कारण भूमि अधिग्रहण भी संभव नहीं है। उपयुक्त विकल्प सुझाने के लिए संरचनात्मक सलाहकार की नियुक्ति विभाग द्वारा विचाराधीन है।

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि रेलवे उपरि पुल के विकल्प के लिए जमीन की तलाश की जा रही है और उपयुक्त जमीन मिलते ही रेलवे ऊपरी पुल या अन्य विकल्प बना दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+