Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इनेलो पर दुष्यंत चौटाला का तंज, बोले- हमें तोड़ने की चाह रखने वाले अपना संगठन तक नहीं संभाल पाए

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इनेलो में रहे हमारे पुराने तीन वरिष्ठ साथियों ने जेजेपी ज्वाइन की है और उनको पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा।

वीरवार को जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को उस समय बड़ी सफलता मिली जब इनेलो में रहे तीन वरिष्ठ नेताओं ने जननायक जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ऐलनाबाद से पांच बार के पूर्व विधायक भागीराम, सिरसा निवासी हरियाणा लैंड रिक्लेमेशन एंड डेवलपमेंट कारपोरेशन (एचएलआरडीसी) के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व इनेलो प्रत्याशी अशोक वर्मा और रेवाड़ी निवासी पूर्व इनेलो प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव को जेजेपी का पटका पहनाया और विधिवत रूप से जेजेपी में शामिल करवाया। इस अवसर पर जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, राज्यमंत्री अनूप धानक, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Dushyant Chautalas taunt on INLD, says Those who wanted to break us could not even handle their organization

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इनेलो में रहे हमारे पुराने तीन वरिष्ठ साथियों ने जेजेपी ज्वाइन की है और उनको पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि तीनों वरिष्ठ नेताओं के जेजेपी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि जो लोग हमें तोड़ना चाहते थे आज वे अपना संगठन तक नहीं संभाल पा रहे है। इस दौरान पटौदी से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दीपचंद की बेटी और गुरूग्राम जिले के वार्ड नंबर 9 से नवनिर्वाचित पार्षद दिपाली चौधरी ने भी डिप्टी सीएम से मुलाकात की।

कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि दीपाली चौधरी गुरुग्राम जिला परिषद के चेयरमैन पद के लिए इकलौती पात्र पार्षद हैं और वही गुरुग्राम जिला परिषद की चेयरमैन बनेंगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के अच्छे परिणाम आए है और बहुत सारे जेजेपी पदाधिकारी पार्षद, पंच और सरपंच बने है। उन्होंने कहा कि अब हमारी ये कोशिश रहेगी कि सभी 22 जिलों में गठबंधन के चेयरमैन बने। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कोई एक जिले में जीत से खुश हो रहा है तो सच्चाई सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से इस बार पंचायत चुनाव में अधिकतर युवा और महिला नेतृत्व मिला है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भिवानी रैली का निमंत्रण देते हुए कहा कि 9 दिसंबर को जेजेपी के पांचवें स्थापना दिवस पर भिवानी में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी और प्रदेशभर से रैली में जनसैलाब उमड़ेगा। एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी गठबंधन 2023 की शुरुआत में एक संयुक्त रैली करेगी।

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 2024 में देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आपसी गुटबाजी चरम पर है इसलिए कांग्रेसियों को भारत जोड़ो यात्रा की बजाय कांग्रेस को संभालना चाहिए। विधानसभा सत्र और हरियाणा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सत्र बुलाने के लिए 21 दिन का नोटिस देना होता है और गुड गवर्नेंस कार्यक्रम को देखते हुए 22 दिसंबर से सत्र की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि ये तो अब कांग्रेस विधायकों को देखना है कि वे सदन में आएंगे या कांग्रेस की यात्रा में शामिल होंगे।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गठबंधन सरकार जनता से किए अपने वादे निरंतर पूरे कर रही है। उन्होंने कहा कि वादे अनुसार पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, बीसीए वर्ग को आठ प्रतिशत आरक्षण देने सहित कई ऐतिहासिक कदम उठाए है। उन्होंने कहा कि जल्द बुढ़ापा पेंशन में भी बढ़ोतरी की जाएगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि बुढ़ापा पेंशन के लिए जेजेपी के घोषणा पत्र में 5,100 रूपए और बीजेपी के घोषणा पत्र में 3,100 रूपए करने का वादा किया गया है इसलिए बुढ़ापा पेंशन बढ़ाने को लेकर वे प्राथमिकता के साथ प्रयास जारी रखेंगे।

DEEPAK SAXENA
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+