हरियाणा: दुष्यंत चौटाला ने जेजेपी की मासिक पत्रिका जननायक टाइम्स का किया विमोचन

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जननायक जनता पार्टी के मुखपत्र जननायक टाइम्स हिंदी मासिक पत्रिका का विमोचन किया है। दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे डिप्टी सीएम ने पत्रिका के संपादक मंडल को शुभकामनाएं दी।

इसी के साथ उम्मीद जाहिर की कि इस पत्रिका के माध्यम से पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी जिम्मेदारी व लग्न के साथ होगा और इस पत्रिका को पार्टी के प्रचार प्रसार के एक मुख्य स्तम्भ के रूप में स्थापित किया जाएगा।

jjp

उन्होंने कहा कि यह पत्रिका हर महीने के प्रथम सप्ताह में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगी। इसके माध्यम से जनहित में किए गए विकास कार्यों, आगामी विकास परियोजनाओं का विवरण समय-समय पर प्रकाशित हो सकेगा।

इस अवसर पर पत्रिका के मुख्य संपादक प्रतीक सोम ने विश्वास दिलाया कि प्रचार के जितने भी माध्यम हैं उन सब से अलग ये पत्रिका प्रचार का एक सशक्त व विश्वसनीय माध्यम होगी। उन्होंने कहा कि इसके द्वारा पार्टी की जन हितैषी नीतियों का प्रचार व विरोधियों के दुष्प्रचार का जवाब देने का बेहतर मंच स्थापित किया जाएगा।

इस अवसर पर पत्रिका के सह-संपादक व हरियाणा ब्यूरो चीफ वीरभान सिंह, ब्यूरो चीफ विकास सिहाग और जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+