Haryana News: जननायक जनता पार्टी में बड़ी संख्या में शामिल हुईं महिलाएं, पार्टी को मजबूत बनाना मिशन

जननायक जनता पार्टी नेताओं ने कहा कि आज प्रदेश में पार्टी की नीतियों में लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है और लोग उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला में अपना विश्वास दिखा रहे हैं।

Jannayak Janata Party

जननायक जनता पार्टी (जजपा) द्वारा कलानौर हलके के गांव भाली में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर गांव की सेंकड़ों महिलाएं जननायक जनता पार्टी पार्टी में शामिल हुईं। जिला अध्यक्ष दलबीर भराण और उपप्रधान संतोष अहलावत ने पार्टी में शामिल होने वाली महिलाओं को पूरा मान सम्मान देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी नेताओं ने कहा कि आज प्रदेश में पार्टी की नीतियों में लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है और लोग उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला में अपना विश्वास दिखा रहे हैं। उन्होंने पार्टी आह्वान किया कि वह पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़े, क्योकि संगठन जितना मजबूत होगा पार्टी अधिक मजबूत होगी। आने वाला समय जननायक जनता पार्टी का होगा।

इस अवसर पर अजय कुमार इंदौरा, मालती, कमला, ज्यो ति, निर्मला, मंजू, नीतू, मूर्ति, सुमन, बाला, प्रमिला, बबली, सरोज, भीम कुंडू, बनी सिंह नांदल, राजेश गुलिया, सुमेर मलिक, अशोक कुमार, रविंद्र नांदल, सतबीर घोघलिया, ओम डोब प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+