हरियाणा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने लड़ाकू हेलीकॉप्टर की पहली महिला पायलट को दी बधाई, कहा- बेटियों पर नाज है

चंडीगढ़, 8 जून। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा को अपनी बेटियों पर नाज है। राज्य की होनहार बेटियां खेल और पढ़ाई के साथ-साथ सेना में भी शामिल होकर प्रदेश को गौरवान्वित कर रही हैं। यह बात डिप्टी सीएम ने मंगलवार उनसे कार्यालय में मिलने आई लड़ाकू हेलीकॉप्टर की पायलट अभिलाषा बड़क से अनौपचारिक बातचीत में कही। अभिलाषा बड़क हरियाणा के रोहतक जिला के गांव बालंद की रहने वाली हैं। वे भारत में लड़ाकू हेलीकॉप्टर की पहली महिला पायलट हैं।

Dushyant Chautala met with fighter helicopters pilot

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पायलट अभिलाषा को लड़ाकू हैलीकॉप्टर की देश की पहली महिला पायलट बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अभिलाषा देश एवं प्रदेश की उन बेटियों के लिए प्रेरणा साबित होंगी, जो सेना में भर्ती होकर देश-सेवा में सहयोग देने की इच्छा रखती हैं।

संयोग की बात है कि अभिलाषा बड़क भी उसी स्कूल की विद्यार्थी रही हैं, जिस लारेंस स्कूल, सनावर के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला विद्यार्थी रहे हैं। उपमुख्यमंत्री अपने स्कूली दिनों के साथियों और सहयोगियों से सोशल मीडिया के माध्यम से कनेक्ट रहते हैं। इस अवसर पर पायलट अभिलाषा बड़क के साथ उनके पिता रिटायर्ड कर्नल ओम सिंह बड़क भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+