दुर्गेश पाठक का आरोप- जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल बोल रहे झूठ

जम्मू: जम्मू कश्मीर में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि जल्द ही प्रदेश में आप की सरकार बनेगी। आप के दिल्ली से विधायक एवं जम्मू कश्मीर में आम आदमी पार्टी के प्रभारी दुर्गेश पाठक ने शुक्रवार को पार्टी की नवगठित कमेटियों के पदाधिकारियों के शपथ समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता से भाजपा के नेता लगातार झूठ बोलते आ रहे हैं और वह दिन दूर नहीं जब यहां की जनता आम आदमी पार्टी को सरकार में लाएगी।

Durgesh Pathak

उन्होंने अपने संबोधन में सीधे सीधे जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे रोजाना समाचारपत्रों में समाचार छपवाते हैं कि इतने करोड़ जम्मू कश्मीर में ला रहे हैं और इस जिले में इतने करोड़ रुपये ला रहे हैं, जबकि यहां एक रुपये भी नहीं आता था। दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया कि रोजाना भारतीय जनता पार्टी का एलजी झूठ बोलते है। भाजपा के नेता झूठ बोलते हैं।

पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी जम्मू कश्मीर में संगठन को मजबूत बना रही है। पांच महीने पहले लगभग चार सौ ब्लाक बनाए गए और अब सभी ब्लाक के प्रभारी भी बनाए जा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था एक बड़ा सवाल है। जम्मू कश्मीर की जनता सुरक्षित नहीं है। इसके अलावा उन्होंने इस मौके पर विभिन्न कर्मचारियों के हड़ताल व नियुक्तियों को लेकर हुए घोटालों को लेकर आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर में भाजपा शासन के दौरान भ्रष्ट सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को लेकर बहुत उम्मीदें है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+