मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले को 115 करोड़ रुपये के 17 कार्यों की दी सौगात

दुर्ग । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोक निर्माण विभाग के दो हजार आठ सौ 34 करोड़ रुपये लागत के चार सौ एक कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जिसमें दुर्ग जिले को एक सौ 15 करोड़ रुपये से होने वाले कुल 17 कार्यों को स्वीकृति मिली, जिसमें 15 भूमिपूजन और दो लोकार्पण कार्य है। इसमें सड़क के उन्नायन एवं नवीनीकरण के कार्य, पुल(ब्रिज) निर्माण, और सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निकुम में क्वार्टर निर्माण कार्य सम्मिलित है। नंदकट्टी, दनिया, बोरी, पुरदा एवं लिटिया मुख्य मार्ग में 14 किलोमीटर फोरलेन, व्यवहार न्यायालय भिलाई-3 में छह सौ मीटर पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, विश्व बैंक कालोनी से एकतानगर तक निर्माण कार्य, दुर्ग से कैवल्यधाम पहुंच मार्ग निर्माण कार्य और पुल निर्माण, अंजोरा-चंगोरी, भर्दा मार्ग पर शिवनाथ नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण और दुर्ग-नगपुरा-करेला मार्ग पर शिवनाद नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण का प्रस्ताव है।

durg chief minister bhupesh baghel gifted 17 works worth rs 115 crore

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विभिन्ना चुनौतियों के बाद भी छत्तीसगढ़ में विकास के कार्य लगातार जारी है। सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं की तरह निर्माण व जनसुविधा की दिशा में भी तेजी से कार्य किए जा रहे है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी आवागमन सुविधा को बेहतर करने के लिए स्वीकृत कार्यों पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता सड़क नेटवर्क को बेहतर करने के साथ-साथ जन सुविधाओं में भी गति लाना है।

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में उन्होंने भूपेश बघेल को जनता के हित में कार्य करने और विभागों को पर्याप्त मात्रा में बजट मुहैया कराने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा हमने अनुभव के आधार पर कार्यशैली में बदलाव लाया, जिसके परिणाम स्वरूप हम लगातार विकास का कार्य सरलतापूर्वक कर पा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा भविष्य में सड़क के साथ-साथ ब्रिज और मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के माध्यम से सभी सार्वजनिक स्थल एवं शासकीय भवन को मुख्य मार्ग से पक्की सड़क बनाकर जोड़ना भी हमारी प्राथमिकता में शामिल है। सभी विधानसभा में बराबर कार्य आवंटित हो, इसका शासन के द्वारा विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

इस अवसर पर दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, तुलसी साहू, दुर्ग जनपद पंचायत के अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, दुर्ग निगम के सभापति राजेश यादव, अंत्यावसायी वित्त एवं विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, कलेक्टर डा.सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, अपर कलेक्टर नूपुर राशि पन्नाा, जिला पंचायत सीईओ एस.आलोक, लोक निर्माण विभाग और जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+