दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका, डॉ आदित्य नारायण ने थामा AAP का दामन
नई दिल्ली, 17 जुलाई। बीस सालों से अधिक समय से कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभा रहे डीयू प्रो डॉ आदित्य नारायण मिश्रा ने रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है। दिल्ली के डिप्टी सीएम व शिक्षा मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी में शामिल किया है। इस मौके पर डीयू के एग्जीक्यूटिव काउंसिल (ईसी), डीयू की फाइनेंस कमेटी के सदस्य प्रो जे एल गुप्ता, डीयू टीचर्स असोसिएशन (डूटा), डीयू की अकादमिक काउंसिल (एसी) के सदस्यों ने भी आप जॉइन कर ली है।

डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इस मौके पर प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि डीयू के प्रो डॉ आदित्य नारायण मिश्रा लंबे समय से डीयू में शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उनके साथ मिलकर देश भर में शिक्षा के क्षेत्र में काम करेंगे। उनके अलावा डीयू के फाइनेंस कमेटी के सदस्य प्रो जे एल गुप्ता, ईसी सदस्य राजेश झा, डूटा के सदस्य आलोक रंजन पांडेय समेत ईसी और एसी के कई सदस्यों आप में शामिल हुए हैं।
ये भी पढ़ें: फैन का प्यार देख पॉप स्टार का पसीजा दिल, 27 साल बड़े शख्स से कर ली शादी
आप में शामिल होने के बाद प्रो डॉ आदित्य नारायण मिश्रा ने कहा दो एग्जीक्यूटिव काउंसिल के मेंबर, फाइनेंस कमेटी के मेंबर जे एल गुप्ता समेत हमने यह फैसला लिया कि राष्ट्र के परिप्रेक्ष्य में सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में राष्ट्र के प्रति बेहतर योगदान देते हुए कई इनोवेटिव काम कर रही है। स्कूल एजुकेशन में दिल्ली सरकार मनीष सिसोदिया ने बहुत अच्छा काम किया। अब यूनिवर्सिटी में काम करेंगे, यूनिवर्सिटी में ग्रांट्स के काम पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सब लोग मिलकर काम करेंगे। शिक्षा से ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications